ऑस्कर 2027 के लिए नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को मिली डायरेक्ट एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ के बाद अब नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। इसके साथ ही यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर जाने वाली दूसरे फिल्म हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, नागालैंड की फिल्म ‘अंग’ ने वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। नागालैंड की कोंयाक (Konyak) भाषा में बनी फिल्म ‘अंघ’ (Angh) ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 का प्रतिष्ठित ‘प्लेटफॉर्म प्राइज’ जीता है। मेकर्स को इस अवॉर्ड के साथ 20 हज़ार कनाडाई डॉलर का पुरस्कार भी मिला है।

यह सम्मान हासिल करने वाली फिल्म ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एंट्री पाने की हक़दार हो जाती है। इस उपलब्धि के साथ ही फिल्म को आगामी ऑस्कर की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में विचार किए जाने के लिए एंट्री मिल गई है।

जबकि महज़ दो दिन पहले ही फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संतोष डावखर के निर्देशन में बनी मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना था।

नगा फिल्म अंग के अधिकतर कलाकार नगालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं। उनके साथ बाफ्टा अवॉर्ड विजेता ब्रिटिश एक्टर डगलस हेनशॉल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘अंघ’ धर्म परिवर्तन और नागालैंड के इतिहास व संस्कृति के एक महत्वपूर्ण दौर को दर्शाती कहानी है। फिल्म की कहानी 1960 के दशक के ग्रामीण नागालैंड की पृष्ठभूमि से जुड़ी है। कहानी में एक गांव के आखिरी मुखिया का बेटा अपने पुराने तौर-तरीकों और बदलते समय के बीच खुद को ढालने का संघर्ष करता है। ‘अंग’ का निर्देशन थेजा रियो ने किया है और यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की शॉर्ट फिल्म का ही बड़ा रूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *