नाभा जेल से भागा आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्‍ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। नाभा जेल से भागे आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्‍ली और पंजाब पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है। मिंटू खालिस्‍तान लिबेरशन फोर्स का चीफ है। बताया जा रहा है कि उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। उसे दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने रेलवे स्‍टेशन से पकड़ा। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि उसे किस रेलवे स्‍टेशन से गिरफ्तार किया गया। nabha jail

nabha-jail-harminder-mintoo

गौरतलब है कि मिंटू पांच अन्‍य कैदियों के साथ रविवार (27नवंबर) को पंजाब की नाभा जेल से फरार हो गया था। उस पर 12 केस चल रहे हैं। इनमें डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है। उसे साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। मिंटू पर कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें से दो में उसे जमानत मिल चुकी है वहीं एक अन्‍य मामले में पुलिस ने कोर्ट से उसे बरी करने को कहा है।

पुलिस के अनुसार मिंटू ने छह से सात महीने तक पाकिस्‍तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई से थाईलैंड में ट्रेनिंग ली। वह मूलत: जालंधर के दल्‍ली गांव का रहने वाला है। 2008 में 24.5 किलो विस्‍फोटक सामग्री और 25 डेटोनेटर जब्‍त होने के मामले में वह आरोपी था। बताया जाता है कि इसके बाद वह थाईलैंड भाग गया था। थाईलैंड से वापस आने के दौरान ही उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके गांववालों का कहना है कि मिंटू आखिरी बार दल्‍ली साल 2004 में आया था। उसके परिवार का गोवा में व्‍यापार है। मिंटू के वकील जसपाल सिंह मांझपुर ने कहा कि उनका मुवक्किल खालिस्‍तान लिबरेशन फोर्स का चीफ डिफॉल्‍ट बन गए। वे उसमें कैडर की तरह थे। लेकिन वे लंबे समय तक गिरफ्तार नहीं हुए थे तो मान लिया गया कि वे इसके चीफ हैं।

www.naqeebnews.com

# nabha jail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *