बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

पटना। सोमवार तड़के बिहार पटना, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 बतायी जा रही है और इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। सुबह-सुबह भूकंप के झटके आने से लोगों में दशहत का माहौल बना है। हालांकि, अभी तक भूकंप के इस झटके से जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। mild earthquake

earthquake

सूचना के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 5 बजकर 8 मिनट पर बिहार में भूकंप के झटके महसूस किये गये।इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 बतायी जा रही है। इसका केंद्र नेपाल के पनौती से 116 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किये जाने के बाद लोगों में दशहत का माहौल बना है। हालांकि, भूकंप के इस झटके से अभी तक बिहार में जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बेतिया और मधुबनी में लोगों ने इसे साफ महसूस किया।

इसके पहले बिहार में इसी साल 24 अगस्त, 2016 को भी बिहार में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। उस समय बिहार, बंगाल और असम में एक साथ भूकंप के झटके आए थे और इसका केंद्र म्यांमार बताया गया था। इसके साथ ही इसके अप्रैल, 2015 में भूकंप ने नेपाल में तबाही मचायी थी, जिसका असर बिहार, बंगाल, असम, झारखंड समेत पूरे देश में देखा गया था।

नेपाल में 7.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई थी और एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल तथा राजधानी में सदियों पुरानी धरहरा मीनार सहित कई प्रमुख इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं। यह बीते 80 वर्षों का सबसे भयावह भूकंप था।

# mild earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *