दिल्ली में सनसनीखेज हत्या, लाश को टुकड़े टुकड़े कर बीच सड़क पर फेंका

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर और उसकी लाश के टुकड़े कर सड़क पर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने बीच रास्ते पर लाश देखी तो सन्न रह गए। लोगों ने देखा कि मंगल बाजार रोड के जे ब्लाक में बीच सड़क एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। मृतक की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। murder

crime murder

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम के साथ, संगम विहार थाने की टीम और अम्बेडकर नगर के एसीपी भी पहुंच गए। पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और लाश यहां लाकर फेंक दिया गया है ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बनिया ने कहा, “हमने इलाके का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है जिसमें दिख रहा है कि दो लोग लाश को ठिकाने लगा रहे हैं और भाग खड़े हुए हैं।” डीसीपी ने बताया कि हत्यारों ने मृतक के चेहरे को किसी भोथरे हथियार से कुचल दिया है। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 30 साल के करीब होगी। उसके शरीर पर सफेद शर्ट और लुंगी है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक इलाके से किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह घटना रात करीब 4.30 बजे की है। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात में जुटी है।

www.naqeebnews.com

# murder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *