शादी का कार्ड देने गए इशांत शर्मा से मोदी ने पूछा  लड़की कहां की है ?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर जल्द शादी के बंधन बंधने वाले हैं। जी हां फास्ट बॉलर इशांत शर्मा 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। इंशात शर्मा ने पीएम मोदी को भी अपनी शादी में इन्वाइट किया है। इशांत पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने 2 दिसंबर को पहुंचे थे। उन्होंने पीएम से मुलाकात कर फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस मौके पर इंशात की मंगेतर प्रतिमा भी मौजूद थीं। प्रतिमा एक बॉस्केट बॉल प्लेयर हैं। दोनों की सगाई इसी साल 19 जून को हुई थी। ishant sharma

ishant sharma modi

ईशांत और प्रतिमा की शादी का मेन प्रोग्राम दिल्ली में होगा। लेकिन कुछ रस्में वाराणसी में होंगी। क्योंकि इशांत की होने वाली लाइफ पार्टनर वाराणसी की रहने वाली हैं। बता दें कि प्रतिमा इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर हैं। प्रतिमा की चार बहनें हैं इनमें प्रियंका, दिव्या, प्रशांति और आकांक्षा सभी बास्केटबॉल खेलती हैं। प्रतिमा सिंह का छोटा भाई विक्रांत सिंह नेशनल लेवल का फुटबॉलर है।

प्रतिमा ने दिल्ली यूनीवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ाई की है। वह दिल्ली यूनीवर्सिटी की बॉस्केट बॉल टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। उन्होंने 2010 एशियन खेलों में भी हिस्सा लिया था। ईशांत और प्रतिमा की पहली मुलाकात डीडीए बॉस्केट बॉल ग्राउंड पर हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी की तैयारियों में बिजी प्रतिमा और इशांत खासतौर पर पीएम मोदी की पर्सनली इन्वाइट करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने अप्वाइंटमेंट मांगी थी। पीएम से अप्वाइंटमेंट फिक्स होने के बाद दोनों शादी का कार्ड लेकर उन्हें इन्वाइट करने पहुंचे। दोनों पीएम से मिलकर काफी खुश थे। उनकी खुशी इस तस्वीर में भी झलक रही है जो इशांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर की है। हाल ही में युवराज सिंह भी अपनी शादी का कार्ड लेकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे।

पीएम को इन्वाइट करने के बाद इशांत रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने पहुंचे। इशांत से पहले उनके पिता विजय कुमार शर्मा और उनके भाई राजीव महाजन भी पीएम से मिलने पहुंचे थे। इशांत की फैमिली के करीबी राजीव गुप्ता भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया, मोदी जी ने कहा था कि अगर मैं नहीं आता हूम तो इशांत और उनकी पत्नी को मुझसे मिलने भेजना। उन्होंने बताया कि पीएम ने पूछा था कि लड़की कहा की है? जब हमने बताया कि बनारस की है तो उन्होंने कहा मतलब हमारी जगह से है।

www.naqeebnews.com

# ishant sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *