मुकेश अंबानी ने लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया अपना वेतन

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश धीरुभाई अंबानी ने लगातार 10वें साल अपना वेतन नहीं बढ़ाया है. भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये है. कंपनी की गुरुवार को जारी हुई सालाना रिपोर्ट में मुकेश अंबानी ने अपना वेतन नहीं बढ़ाने की इच्छा प्रदर्शित की है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी का पारितोषिक अपरिवर्तित 15 करोड़ रुपये रखा गया है जो पं्रबंधकीय स्तर पर वेतन को मॉडरेट रखने की उनकी व्यक्तिगत मिसाल कायम करने की इच्छा को प्रदर्शित करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *