ईरान में 1 लाख 77 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हो चुके

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 1 लाख 77 हज़ार से ज़्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 2 हज़ार से ज़्यादा लोग ताज़ा इस वायरस की चपेट में आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 हज़ार 628 नए केस सामने आए हैं, जिनमें 1 हज़ार 365 लोग भर्ती हुए और बाक़ी लोगों को चेकअप और ज़रूरी दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ईरान में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की तादाद 2 लाख 17 हज़ार 724 हो गयी है।

 

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 109 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस कोविड-19 से ईरान में मरने वालों की कुल तादाद अब 10 हज़ार 239 हो गयी है।

दुनिया में अब तक 97 लाख 38 हज़ार 375 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें 52 लाख 71 हज़ार 341 लोग ठीक हो चुके हैं और 4 लाख 92 हज़ार 390 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमरीका, ब्राज़ील, रूस, भारत और ब्रिटेन में क्रमशः कोरोना वायरस के सबसे ज़्यादा केस हैं। अमरीका में 2,504,676, ब्राज़ील में 1,233,147, रूस में 620,794, भारत में 491,992 और ब्रिटेन में 307,980 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *