कहीं नहीं दिखा चांद! इमाम बुखारी ने 16 जून शनिवार को ईद मानाने का किया एलान

भारत में ईद शनिवार को मनाई जायेगी। इसकी पुष्टि जमा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने की है। बुखारी के मुताबिक, देश के किसी भी हिस्से में चांद देखने की कोई खबर नहीं मिली है। कुछ देर बाद लखनऊ के खालिद रशीद फिरंगी ने भी ऐलान किया है कि ईद की नमाज शनिवार यानी 16 जून को मनाई जायेगी

   

मालूम हो कि खबर लिखने तक भारत के किसी भी हिस्से में चांद देखने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इमारत शरीया रात 10:30 बजे ऐलान करेगी। इस ऐलान में यह बताया जायेगा कि चांद देखी गयी है या नहीं। इस ऐलान के साथ ही यह साफ हो जायेगा कि कल भारत में ईद मनाई जायेगी या नहीं।

आपको बताता चलूं की फिलहाल अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान केंद्र ने जेबेल हाफेट में शव्वाल का चांद देखने की पुष्टि की है जिसके चलते मुस्लिम पर्व ईद उल फितर शुक्रवार को होगी।

हालांकि, इस सम्बन्ध में संयुक्त अरब अमीरात में चांद से संबद्ध समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा जो केवल मगरिब की नमाज के बाद अपने फैसले की घोषणा करेगी।

संयुक्त अरब अमीरात में, जैसा कि पहले घोषित किया गया था सार्वजनिक क्षेत्र में रविवार, 17 जून तक ईद का अवकाश जबकि निजी क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय अवकाश होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *