मानसून की आहट, इन इलाकों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा कि मानूसन की शुरुआत में एक हफ्ते की देरी हो सकती है और अब इसके आठ जून तक दस्तक देने की संभावना है। गुरुवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।


केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
आम तौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होता है।

 

आईएमडी ने मानसून को लेकर बुलेटिन में कहा है, ‘उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की उम्मीद है। अगले तीन चार दिनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढने को लेकर अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है।’

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब में 30-40 किमी की तेज हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है। साथ ही, इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान भी है। मध्य भारत में मानसून में 5-10 दिनों तक देरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है।

इन राज्यों में हो सकती है हवाओं के साथ बारिश : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में आंधी आने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *