माइकल जैक्सन के भतीजे जाफ़र जैक्सन ने ‘किंग ऑफ़ पॉप’ की जगह ली

पॉप गायकी के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘माइकल’ का पहला ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसे देखकर चर्चा है कि माइकल जैक्सन के भतीजे ‘किंग ऑफ़ पॉप’ की जगह लेने के लिए तैयार हैं।

माइकल जैक्सन के भतीजे जाफ़र जैक्सन ने 'किंग ऑफ़ पॉप' की जगह ली

गौरतलब है कि जाफ़र जैक्सन, माइकल के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं, जो एक गायक और निर्माता भी हैं। यह फिल्म माइकल जैक्सन के जीवन के सभी पहलुओं और उनके उन उल्लेखनीय प्रदर्शनों को दर्शाती है जिन्होंने उन्हें संगीत जगत का ‘आइकन’ बनाया।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए गए इस छोटे से ट्रेलर में, जाफ़र जैक्सन पॉप आइकन की तरह चलते, बोलते, गाते और मूनवॉक करते नज़र आ रहे हैं।

गायक की बायोपिक में केवल उनके संगीत करियर में आई कठिनाइयों को दिखाया गया है, जबकि उनके निजी जीवन के विभिन्न विवादों और उन पर लगे आरोपों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

पॉप आइकन के जीवन पर आधारित यह बायोपिक मूल रूप से 3 अक्टूबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से देरी के बाद अब यह 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में माइकल जैक्सन की भूमिका उनके 28 वर्षीय भतीजे जाफ़र जैक्सन निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन एंटोन फ़ुक्वा (Antoine Fuqua)ने किया है और लेखन जॉन लोगन (John Logan) ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *