Mexico पटाखा बाजार में धमाका, 26 लोगों की मौत, 70 जख्मी

मेक्सिको। एक पटाखा बाजार में मंगलवार को देर रात भयानक धमाका हुआ। उस धमाके में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि लगभग 70 लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमाका सेन पाबिलटो फायरवर्क्स मार्केट में हुआ। वह मार्केट टुल्टेपिक में है जो कि मेक्सिको शहर से 32 किलोमीटर दूर है। वहां की कुछ टीवी रिपोर्ट्स में जलते पटाखों को दिखाया भी गया था। पटाखों की वजह से वहां की कई दुकानें और बिल्डिंग भी तबाह हो गईं। इससे पहले 2005 में भी ऐसा धमका हुआ था। वह ब्लास्ट वहां के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुआ था। उसमें भी काफी लोग जख्मी हुए हो गए थे। Mexico

Mexico blast

www.naqeebnews.com

# Mexico

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *