मैक्सिको में सेना पर हमला, 5 सैनिक मरे, 10 घायल

मैक्सिको सिटी। मेक्सिको के कूलियाकान शहर में सेना पर आज घात लगा कर किये गये हमले में पांच सैनिको की मौत हो गयी और कम से कम 10 सैनिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कूलियाकान शहर में आज तड़के सेना पर घात लगा कर हमला हुआ जिसके पीछे स्थानीय ड्रग तस्करों का हाथ होने का अंदेशा है। इस हमले में सेना के पांच जवानों की मौत हो गयी और 10 से ज्यादा जवान घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस इलाके में मादक पदार्थों के तस्करी के लिये जाने जाने वाला सिनालोआ कार्टल सक्रिया है। जनवरी में इस कार्टल के सरगना ड्रग माफिया गुजमैन ‘अल चापो’ को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। mexico attacked
mexico-attacked-on-army# mexico attacked

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *