झटपट तैयार करें स्वादिष्ट मेथी मलाई मटर

# methi malai matar

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कप उबले हुए मटर, 6 टेबल स्पून धुली और कटी हुई हरी मेथी, 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 प्याज पिसा हुआ, 1/2 कप मलाई (मिल्कटॉपिंग बनाने के लिए मलाई में 1/2 कप दूध मिलाकर कुछ सेकंड के लिए ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें), स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 इंच का टुकड़ा दालचीनी, 4-5 काली मिर्च पाउडर, 1 टेबल स्पून मक्खन, 3 टेबल स्पून तेल।

methi malai matar

विधि :

  1. पैन में मक्खन डालकर पिघलाएं। तेज आंच पर मटर डालकर भूनें।
  2. फिर एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और चुटकी भर काली मिर्च डालकर तकरीबन एक मिनट तक भूनें।
  3. आंच से उतार कर अलग रखें।
  4. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  5. पिसा हुआ प्याज डालकर तेल छोड़ने और सुनहरा होने तक भूनें।
  6. दालचीनी व काली मिर्च डालकर भूनें।
  7. मेथी को गर्म पानी में 1-2 मिनट तक डालें फिर छान कर पानी अलग कर दें।
  8. फिर मेथी और मलाई डालकर धीमी आंच पर 2- 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  9. नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर 1 मिनट तक भूनें।
  10. मटर डालें। फिर 1/2 कप दूध मिलाकर गाढ़ी ग्रेवी बनाएं।
  11. अगर ग्रेवी अधिक गाढ़ी हो तो थोड़ा सा पानी मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं। गरमागरम सर्व करें।

www.naqeebnews.com

# methi malai matar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *