रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में नई योजनाओं का ज़िक्र

रिलायंस इंडस्ट्रीज कुछ और सेक्टर में अपने पैर पसारने जा रही है। इंडस्ट्रीज की वार्षिक मीटिंग में मुकेश अंबानी सहित ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने कंपनियों के नए कारोबार से जुड़े लॉन्च की जानकारी दी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में नई योजनाओं का ज़िक्र

इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने यह जानकारी भी दी कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रिकॉर्ड 10 महीने में पहला कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट लगाया गया है। उन्होंने आने वाले 5 वर्षों में 100 और प्लांट लगाए जाने की बात कही।

भारत में 10 वर्षों से धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल शीर्ष पर बना हुआ है। इस सफलता पर नीता अंबानी ने घोषणा की है कि वह जल्दी ही नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल का प्रारम्भ करने जा रही हैं।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने आयोजन के दौरान धीरूभाई अंबानी के विजन का ज़िक्र किया। उन्होंने ये भी बताया कि धीरूभाई अंबानी की सोच को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ रिलायंस फाउंडेशन ने करीब 50 हज़ार छात्रों को सहायता प्रदान की है।

नीता मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि रिलायंस फाउंडेशन ने छोटे शहरों और गांवों में करीब 7 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपने न्यू एनर्जी कारोबार में 75 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किये जाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए कारोबार सेवा भाव है और धीरूभाई अंबानी की सोच को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ लिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 10 महीने में पहला कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगने के साथ अगले पांच वर्षों में 100 और प्लांट लगाए जाने की बात भी कही गई। साथ ही पूरे देश में 25 और प्लांट्स लगाने की भी योजना है।

इन प्लांट्स में करीब 55 लाख टन कृषि-अवशेष और जैविक कचरे की मदद से लगभग 20 लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटाया जायेगा। साथ ही सालाना 25 लाख टन जैविक खाद का उत्पादन होगा। इसके अलावा जामनगर रिफाइनरी के कैमिकल प्रोडक्शन को भी विस्तार दिए जाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *