अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा की मुलाकात से ब्रेकअप की अफवाहें थम गईं

मशहूर जोड़ी अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका के ब्रेकअप के चर्चे उस वक़्त शांत हो गए जब इस जोड़ी को दो बार एक साथ देखा गया।

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा की मुलाकात से ब्रेकअप की अफवाहें थम गईं

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पपराजी ने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा का डिनर के बाद रेस्टोरेंट से निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो से पता चलता है कि अर्जुन कपूर ने मलायका अरोड़ा का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों के काफी मधुर सम्बन्ध हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई है जबकि अर्जुन काले रंग की ड्रेस में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था कि अलग होने की खबरों के दौरान यह जोड़ी एक साथ देखी गई हो, बल्कि कल दोपहर में भी इन्हें एक साथ देखा गया था।

सोशल मीडिया पर इस कपल के वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स और उनके फैंस कमेंट में इन्हें एक साथ देखने की खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले इंटरनेशनल डॉग डे के मौके पर मलायका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो के कमेंट में अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया था और सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *