सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली बैठक कल के लिए टली

नयी दिल्ली 19 जनवरी : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि सुधार कानूनों पर सरकार के साथ होने वाली किसान संगठनों की बैठक आज मंगलवार को होने वाली बैठक अब बुधवार को होगी।

इससे पहले यह बैठक 19 जनवरी मंगलवार को होनी थी । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार अब यह बैठक 20 जनवरी को होगी ।

किसान संगठन पिछले 55 दिनों से दिल्ली की सीमा पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है ।

सरकार कृषि सुधार कानूनों में संशोधन करना चाहती है जबकि किसान संगठन कानून वापस लेने कि मांग पर अड़े हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *