इलाहाबाद में बीएसपी का रैली, मायावती ने कहा अंदर से मि‍ली हैं सपा भाजपा, कांग्रेस पर भी साधा नि‍शाना

इलाहाबाद। मायावती ने यहां कहा है कि‍ सपा और बीजेपी अंदर से मि‍ली हुई हैं। साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पर नि‍शाना साधा। उन्‍होंने कहा कि‍ बीजेपी ने जो भी वादा कि‍या, उसमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। महंगाई बढ़ी है। रसोई गैस, बि‍जली, पानी कुछ भी सस्‍ता नहीं हुआ। कि‍सान, युवा और मजदूरों को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्‍होंने मोदी पर पूंजीपति‍यों से मि‍लीभगत का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि‍ यूपी में बसपा सरकार बनी तो ‘सर्वजन जन हि‍ताय, सर्वजन सुखाय’ का सपना पूरा होगा।

mayawati_allahabad

मायावती ने कहा कि बीजेपी की योजनाओं से धन्‍नासेठों को फायदा होगा। इसमें स्‍मार्ट सि‍टी योजना भी शामि‍ल है। पीएम मोदी ने जमीनी स्‍तर पर वि‍कास का काम नहीं कि‍या।  सरकारी नौकरी में मि‍ले आरक्षण को भी केंद्र सरकार ने नि‍ष्‍प्रभावी बना दि‍या। प्राइवेट सेक्‍टर में आरक्षण का फायदा नहीं मि‍लता। केंद्र सरकार धीरे-धीरे अपना काम प्राइवेट सेक्‍टर को सौंप रही है। वहां आरक्षण का लाभ नहीं मि‍लेगा और यह नि‍ष्‍प्रभावी हो जाएगा। दलि‍तों और पि‍छड़ों को आरक्षण से धीरे-धीरे वंचि‍त रखने की साजि‍श का मायावती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। बीएसपी सुप्रीमो का कहना था कि बीजेपी शासि‍त कई राज्‍यों में घोटाले सामने आए हैं। मध्‍यप्रदेश में व्‍यापमं घोटाला, छत्‍तीसगढ़ में घोटाला, वि‍जय माल्‍या घोटाला आदि‍ कई घोटाले सामने आए हैं। नरेंद्र मोदी ने वि‍देश से कालाधन वापस लाकर लोगों के एकाउंट में जमा करने की बात कही थी, वह झूठी नि‍कली। केंद्र ने यूपी को 24 घंटे बि‍जली देने का वादा कि‍या था, वह भी पूरा नहीं हुआ।  केंद्र द्वारा बने नए कानून से गरीब वर्ग दुखी है। शीला दीक्षि‍त ने दि‍ल्‍ली में यूपी और बि‍हार के लाेगों का अपमान कि‍या है। गलत नीति‍यों से कांग्रेस सत्‍ता से बाहर हुई। यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। मायावती इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में रवि‍वार दोपहर करीब 1 बजे जनसभा को संबोधि‍त करने के लि‍ए मायावती मंच पर पहुंचीं। BSP की रैली के लि‍ए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम कि‍ए गए हैं। इसमें 3 जि‍लों के लोग शामि‍ल होंगे। इसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है।

इस महारैली के लिए कई बड़े नेताओं ने यहां पि‍छले कई दि‍नों से डेरा डाल दिया था। सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 6 एसपी 12 सीओ के अलावा इंस्‍पेक्‍टर सहि‍त पुलिस पदाधि‍कारी शामि‍ल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *