आजम खान ने अपने इंजीनियर बेटे को पॉलिटिक्‍स में किया लांच, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला खान भी राजनीति में उतर गये हैं। जानकारी के अनुसार अब्‍दुल्‍ला समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर जिले के स्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

azam_khan-son

इस बात का ऐलान खुद काबीना मेंत्री ने रामपुर में एक कार्यक्रम में किया।

आजम खान रामपुर की सीट से विधायक हैं। यहां की स्‍वार सीट पर अब्‍दुल्‍ला खान का जमकर प्रचार प्रसार हो रहा है।

उनके प्रचार प्रसार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। अब्‍दुल्‍ला क्षेत्र में जनसभाएं और जनता से मुलाकात भी कर रहे हैं। अब्‍दुल्‍ला ने एमटेक तक की पढ़ाई की है।

इसके बाद आजम खान की राजनीतिक विरासत को उनके छोटे बेटे अब्‍दुल्‍ला खान संभालेंगे ये तय हो चुका है।

अब्‍दुल्‍ला खान इससे पहले से भी अपने पिता के क्षेत्र में काफी एक्टिव रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *