सूरत में मिला दुनिया का अनोखा ब्लड ग्रुप

सूरत। गुजरात के सूरत में एक युवक के ब्लड ग्रुप ने सबको चौंका दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया में किसी भी इंसान का ब्लड ग्रुप उसेक ब्लड ग्रुप से मैच नहीं कर रहा है। वह न तो किसी को ब्लड डोनेट कर सकता है और न ही किसी से ले  सकता है।

blood

डॉक्टरों ने इस नए ब्लड ग्रुप का नाम INRA रखा है। इसमें पहले दो शब्द और बाद के दो शब्द युवक के नाम से ही लिए गए हैं। इस मामले की जांच करने के बाद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस ग्रुप का सर्टिफाइड किया है। डॉक्टर युवक के ब्लड पर अब भी रिसर्च कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में ऐसे सात रेयर ब्लड ग्रुप मिले हैं। मेडिकल की भाषा में इसे COLTOL कहते हैं। इसमें एक भारत में भी है। वहीं एक BOMBAY ब्लड ग्रुप है जो सात हजार लोगों में से किसी एक के पास होता है।  ऐसे ब्लड ग्रुप की जरूरत पड़ने पर काफी मुश्किल होती है।
बताया जा रहा है कि इस ब्लड टेस्ट को सबसे पहले सूरत के डॉक्टरों ने किया। इसके बाद इसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को भेजा गया। इसके बाद उसकी संस्था इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी ने भी उसकी जांच की। लेकिन, अंत में उसका कोई ब्लड ग्रुप नहीं मिला। इसके बाद इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी ने भी युवक के ब्लड ग्रुप की जांच की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *