‘अकीरा’देख,बोले युवा सोनाक्षी दिल में बस गयी 

लखनऊ। बॉक्स ऑफिस पर अकीरा ने जमकर मचाया धमाल अकीरा जिसने भी देखीं सब ने जमकर तारीफ़ कीऔर कहाकि अगर किसी अकीरा नहीं देखी तो फिर कुछ नहीं देखा । ऐसा कहना है राजधानी लखनऊ के रहने वालो का जिन्होंने फ़स्ट डे फ़स्ट शो देखा और सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की , चौक में रहने वाली शबनम ने कहा कि सही मायने में जो भी फिल्म में दिखाया गया है सही हैं और सोनाक्षी ने अपने अभिनय से यह साबित कर दिया की ,वो एक अच्छी कलाकार हैं । वही वेब मॉल में मूवी देखने आये युवाओं ने कहा कि सोनाक्षी पहले से ही बहुत पसंद थी लेकिन इस मूवी में उनकी कलाकारी देखकर सभी दीवाने हो रहे हैं।

akeeraसोनाक्षी ने दिल जीत लिया हैं, असली कलाकार है वो अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया ।सोनाक्षी ने अकीरा के लिए मार्शल आर्ट सीखी थी। उस दौरान इनको कुछ छोटे भी आयी थी लेकिन इनका पूरा फोकस अपनी फिल्म अकीरा पर था । जब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ आयी थी तो बहुत कुछ बताया था अपनी आने वाली फिल्म के बारे में । इस फिल्म में महिला शक्ति को बखूबी पेश किया गया हैं किस तरह से एक महिला सारे दर्द को सह सकती हैं ।

यह अकीरा शर्मा की कहानी हैं जो  जयपुर से मुम्बई आती हैं।और अपने कॉलेज में गुंडों के साथ झगड़े में फंस जाती है। अकीरा का किरदार सोनाक्षी ने निभाया है । ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा को एक अलग अंदाज में पेश किया गया हैं इस फिल्म में सोनाक्षी एक्शन करती दिखाई दी हैं । यह ‘हॉलीडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ के बाद मुरुगदोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। वह फिल्म में मार्शल आर्ट्स करती नजर आयी हैं । इस फ़िल्म के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि सोनाक्षी बॉलीवुड की ‘बेस्ट ऐक्शन हीरो’ हैं।फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा फुल लेंथ ऐक्शन रोल में नजर आयी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *