नव वर्ष खुशियां, स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि लाए- राष्ट्रपति

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नव वर्ष खुशियां, स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि लाए- राष्ट्रपति

 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में- कहा, “नव वर्ष 2022 के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा “नए साल की नई सुबह हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और बंधुत्व की भावना का संचार करे। आइए हम अपने समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें।” राष्ट्रपति ने आगे कहा- “नव वर्ष-2022 आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ सफलता और समृद्धि लाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *