वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमरजेंसी घोषित

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई है। देश में इमरजेंसी की स्थिति घोषित कर दी गई है। इस भूकंप के कारण 10 हज़ार से ज़्यादा मौतों की आशंका जताई जा रही है।

वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों के के बाद राजधानी काराकस और तटीय शहर ला गुएरा में बड़े पैमाने पर तबाही की खबरें मिली हैं। देश में इमरजेंसी की स्थिति घोषित कर दी गई है। पशुरूआती ख़बरों में 32 लोगों की मौत और 700 से ज़्यादा के घायल होने की जानकारी दी गई है।

वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट ने 7.2 और 7.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा की और कहा कि काराकास के लोग आफ्टरशॉक के डर से सड़कों पर हैं। भूकंप कोलंबिया और ब्राज़ील के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया, कुछ ही सेकंड में 7.1 और फिर 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप रिकॉर्ड किया गया, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने 10,000 से ज़्यादा मौतों की आशंका जताई है।

भूकंप आने के समय वेनेज़ुएला में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा था, इसलिए कई लोग अपने घरों में मौजूद थे। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे आया। विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि इस बड़े भूकंप के बाद कई छोटे भूकंप आने की उम्मीद है और इनकी तीव्रता 3.5 से 7 तक हो सकती है। इस भूकंप में कई इमारतें ढह गई हैं और लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने लोगों से अपने घर खाली करने की अपील की है।

राजधानी काराकस में मलबे में दबे लोगों को खोजने में रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं और कई जगहों से मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई दे रही है। तटीय शहर ला गुएरा में इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान हुआ है।

कार्यकारी राष्ट्रपति का कहना है कि 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, काराकास और लागुइरा शहरों में भूकंप से कई इमारतें तबाह हो गईं, और मैक्वेटिया में मुख्य एयरपोर्ट को भारी नुकसान के कारण बंद कर दिया गया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ने इस हादसे पर दुख जताया है और हर संभव मदद की पेशकश की है। इस बीच अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीकी, वेनेज़ुएला में “तुरंत खोज और बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता तैनात कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *