मार्वल यूनिवर्स अपने चाहने वालों के लिए अगले साल कई सरप्राइज लाने का इरादा रखता है। जायज़ा लेते हैं अगले साल स्पाइडरमैन की आने वाली फिल्मों का और देखते हैं कि दर्शकों को लुभाले के लिए मेकर्स ने इनमे क्या कुछ बदलाव किये हैं।

स्पाइडरमैन ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की दुनिया में दस्तक कैप्टेन अमरीका द सिविल वार से की थी। इसके बाद स्पाइडरमैन के तौर पर टॉम हॉलैंड नज़र आए। टॉम हॉलैंड के समय में बनने वाली स्पाइडरमैन की फिल्में इस प्रकार हैं–
1. कैप्टन अमरीका: सिविल वार (2016)
2. स्पाइडरमैन : होमकमिंग (2017)
3. एवेंजर्स: इनफिनिटी वार (2018)
4. एवेंजर्स: एंड गेम (2019)
5. स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम (2019)
6. स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021)
टॉम हॉलैंड की यह सभी फ़िल्में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ अच्छी कमाई के लिए भी यादगार बनीं। सैक्निल्क की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में ‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ ने 217.1 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था और ये अब तक की सभी हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से है।
स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ है और यह अगले वर्ष 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा प्रमुख भूमिका में सैडी सिंक और जेंडाया को देखा जा सकेगा।
फिल्म ‘नो वे होम’ की घटनाओं के बाद से शुरू होगी। कहानी में डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद दुनिया पीटर पारकर के स्पाइडरमैन होने की बात को भूल चुकी है। इसके बाद एक बार फिर पीटर दुनिया को अपनी असली पहचान बताने की कोशिश करता है।
इस एनिमेटेड फिल्म का तीसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होने की खबर है। खास बात यह है कि मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों से बिलकुल अलग स्पाइडरमैन की एनिमेटेड फिल्मों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं।
‘ 4 जून 2027 को ‘स्पाइडर मैन: बियोंड द स्पाइडर वर्स रिलीज होगी। इसके पहले बनी स्पाइडरमैन की दो एनिमेटेड फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इनमें पहली फिल्म ‘स्पाइडर मैन: इन्टू द स्पाइडर वर्स’ (2018) और दूसरी ‘स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स'(2023) थी। इसका तीसरा पार्ट 2027 में आएगा।













