यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: इंडिया एक्सपो मार्ट में उद्योग और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन सितंबर के अंतिम सप्ताह में

‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का तीसरा संस्करण इस साल 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाला इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य होगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: इंडिया एक्सपो मार्ट में उद्योग और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन सितंबर के अंतिम सप्ताह में

उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा इस बार का आयोजन में अपनी उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं के प्रदर्शन के साथ व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

इस बार रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी का अनुमान है और इसका कारण है कि इस शो के लिए कुल 37,085 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 28,649 वर्ग मीटर जगह बुक हो चुकी है।

इस ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी सहित यूपीसीडा, जीनीडा, यीडा और नोएडा जैसे औद्योगिक विकास से जुड़े विभाग मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

इस बार कार्यक्रम में सीएम युवा सहित न्यू एंटरप्रेन्योर्स और पार्टनर कंट्री पवेलियन जैसी पहलें भी आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन में विजिटर्स के लिए नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, और स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़े खास स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं सिंचाई विभाग, फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य व अस्पताल, आयुष, पर्यावरण और वन विभाग भी इस शो में भागीदारी करेंगे।

जहाँ एक ओर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और जीआई टैग प्रोडक्ट्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आने वालों को आकर्षित करेंगे वहीँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कृषि, डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन और यूपीएसआरएलएम के स्टॉल भी देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा चीनी और गन्ना उद्योग सहित वस्त्र और हैंडलूम, क्रेडाई, बैंकिंग और फाइनेंस, ट्रांसपोर्ट (ऑटो-ईवी), यूपीएसडीएम और हायर एजुकेशन से जुड़े विभाग भी यहाँ अपनी उपलब्धियां पेश करेंगे।

आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट, बी2बी और बी2सी स्टेज, साथ ही कल्चरल स्टेज बनाए जाएंगे। इनमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के विशेष आयोजन का भी बंदोबस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *