अमेरिका के आतंकवादी हमले में जनरल क़ासिम सुलैमानी सहित कई शहीद

अमेरिकी हेलीकाप्टरों ने पिछले रविवार को इराक और सीरिया की सीमा पर स्थित इराक के अलकायेम नगर में हश्दुश्शाबी के ठिकाने पर हमला किया था जिसमें हश्दुश्शाबी के कम से कम 25 जवान शहीद और 51 घायल हो गये थे।

इराक से प्राप्त समाचारों के अमेरिका के सैनिक हेलीकाप्टर ने शुक्रवार की सुबह इराक़ की राजधानी बग़दाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के कारवां पर राकेट से हमला किया जिसमें ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के कमांडर जनरल कासिम सुलैमानी और अबू मेहदी अलमोहन्दिस और हश्दुश्शाबी के कई जवान शहीद हो गये। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ से बात चीत में स्वीकार किया है कि यह हमला ईरान से संबंधित दो व्यक्तियों को लक्ष्य बनाने के लिए किया गया।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद ने जनरल सुलैमानी को शहीद करके बहुत ही ख़तरनाक और मूर्खतापूर्ण काम किया है।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमेरिका अपने कृत्यों की क़ीमत चुकायेगा। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान आईआरजीसी के कमांडर की शहादत पर ट्वीट करके कहा कि अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद ने जनरल सुलैमानी को शहीद करके बहुत ही ख़तरनाक और मूर्खतापूर्ण काम किया है।

विदेशमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि आतंकवादी गुट दाइश, अन्नुस्रा, अलकायदा और दूसरे गुटों से मुकाबला करने में जनरल सुलैमानी की भूमिका बहुत रचनात्मक व प्रभावी थी।

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने भी एक विज्ञप्ति जारी करके जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की पुष्टि की है।

इसी बीच ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के सचिव ब्रिगेडियर मोहसिन रिज़ाई ने जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि अमेरिका से बहुत कड़ा बदला लेंगे। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जनरल सुलैमानी शहीदों से जा मिले हैं किन्तु हम अमेरिका से बहुत कड़ा प्रतिशोध लेंगे।

इराकी संचार माध्यमों ने आज सुबह ख़बर दी कि अमेरिकी सैनिकों ने बग़दाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हश्दुश्शाबी के कारवां पर कम से कम तीन राकेटों को दागा जिसके परिणाम में ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के कमांडर जनरल कासिम सुलैमानी और अबू मेहदी अलमोहन्दिस और हश्दुश्शाबी के कई जवान शहीद हो गये।

अमेरिकी हेलीकाप्टरों ने पिछले रविवार को इराक और सीरिया की सीमा पर स्थित इराक के अलकायेम नगर में हश्दुश्शाबी के ठिकाने पर हमला किया था जिसमें हश्दुश्शाबी के कम से कम 25 जवान शहीद और 51 घायल हो गये थे।

इस हमले के बाद बग़दाद में इराकियों ने अमेरिकी दूतावास के सामने अमेरिकी मुर्दाबाद के नारे लगाये और अपने देश से इराकी सैनिकों के तुरंत निष्कासन पर बल दिया था। इसी तरह क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के एक भाग में आग लगा दी और अमेरिका और इस्राईल के झंडों को भी आग लगा दी थी।

इराक के राजनीतिक और धार्मिक गुटों सहित विभिन्न दलों और पार्टियों के नेताओं ने अमेरिका के आतंकवादी हमले की तीव्र भर्त्सना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *