मनोज तिवारी को दिल्ली, नित्यानंद राय को बिहार बीजेपी  की कमान

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी के अगले प्रेसीडेंट होंगे। मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा, ‘मैं पीएम का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने एक नए पार्टी वर्कर पर इतना विश्वास दिखाया।’ वहीं नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। राय बिहार के उजियारपुर सीट से बीजेपी के सांसद हैं। वह मंगल पांडे की जगह लेंगे । manoj tiwari

manoj-tiwari

– इस कदम के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी की पूर्वांचल के वोटर्स पर नजर है।

-अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले तिवारी को प्रेसीडेंट बना कर बीजेपी एक बड़ा दांव चला है।

– पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के सेंट्रल लेवल के नेता अजय माकन और आप के केजरीवाल की टक्कर में किसी पॉपुलर शख्स को प्रेसिडेंट पद पर लाना चाहती है।

-लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद से दिल्ली की राजनीति में तिवारी का कद बढ़ने लगा था।

– जाने-माने भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी का प्रेसिडेंट बनाए जाने के पीछे पार्टी का एक खास मकसद है।

– पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी हार का एक कारण पूर्वांचल वोटर्स का उससे दूर जाना माना जाता है। समझा जाता है कि बीजेपी पूर्वांचल वोटर्स की ताकत को आंकने में काफी वक्त गंवा दिया।

-एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की तादाद 40 फीसदी के आसपास है।

– दिल्ली की कई सीटों पर पूर्वांचल के वोटर दूसरे वोटर्स से ज्यादा हैं।

– खास बात यह है कि पूर्वांचल के लोगों की ज्यादा संख्या अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में है।

– मनोज तिवारी पूर्वांचल से हैं और पूर्वांचल के लोगों में बहुत पापलुर भी हैं। manoj tiwari

www.naqeebnews.com

# manoj tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *