नोटबंदीः संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्थगित

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज 10वां दिन है। आज भी नोटबंदी को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। कार्यवाही शुरू होते विपक्ष के लोग वेल में आ गए और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद उपसभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं लोकसभा में भी हंगामे के बाद सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। demonetization

loksabha demonetization

आज भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नोटबंदी और नगरोटा आतंकी हमले का मुद्दा सदन के समक्ष के उठाया।

राज्यसभा में बीएसपी प्रमुख मायावती ने नोटबंदी का मुद्दा उठाया।

शरद यादव और जेटली में नोंकझोक

वहीं इस दौरान जेडीयू नेता शरद यादव और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच छोटी सी नोंकझोक हुई।

शरद यादव बोले अगर आप कहते हैं कि नोटबंदी लोगों के हित में है,

तब तो हमें नगरोटा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

वहीं इस पर जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि पहले अपनी पार्टी में तय कर लें कि नोटबंदी का विरोध करना है या नहीं।

फिर शरद यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि आप मेरी पार्टी के बारे में बात कर रहे हैं, आप बताइए पीएम यहां क्यों नहीं हैं?

संसद में रणनीतिक के लिए विपक्ष की बैठक

वहीं इससे पहले विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अपनी रणनीति तय करने के लिए बुधवार को भी बैठक बुलाई।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन इस बैठक में मौजूद थे।

विपक्ष ने बुधवार को दोनों सदनों में नगरोटा हमले का मुद्दा उठाने का फैसला किया।

वहीं, सरकार विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग की अपील कर रही है।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सदन का काफी वक्त बर्बाद हो चुका है। लोकसभा और राज्यसभा में 10-11 दिन बर्बाद हो चुके हैं।

www.naqeebnews.com

# demonetization

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *