नोटबंदी के खिलाफ किसानों ने लखनऊ विधानसभा के सामने मुफ्त में बांटे आलू

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन राजधानी लखनऊ में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में किसान यूनियन ने विधानसभा से सामने मुफ्त में आलू बांटे। यह विरोध प्रदर्शन विधानसभा के सामने किया जा रहा है।  demonotisation

against demonotisation

नोटबंदी के चलते किसानों का आलू और धान नहीं बिक रहे हैं। जिसके चलते किसानों में आक्रोश है।

भारतीय किसान यूनियन नोटबंदी के चलते किसानों की फसलों के न बिकने से आक्रोश में है।

जिसके तहत उन्होंने विधानसभा के सामने मुफ्त में आलू बांटे।

भारतीय किसान यूनियन का विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

जिसके तहत किसान यूनियन मुफ्त में आलू बांट रही है।

वहीँ किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरिनाम वर्मा ने इस विरोध प्रदर्शन को नोटबंदी से नहीं किसानों की समस्या से जुड़ा बताया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हम नोटबंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसान बुवाई के सीजन में २000 की नोट लेकर कहाँ जायेगा।

भाकियू के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि, किसान मुफ्त में आलू बांटकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, किसान को जो समस्या हो रही है, उसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।

www.naqeebnews.com

#  demonotisation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *