‘आंख मिचोली’ की रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा हटा दिया है

मेकर्स ने ‘आंख मिचोली’ की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी पब्लिक कर दी है। यह फिल्म इस बार दर्शकों के फेस्टिव सीजन को और भी रंगारंग बनाने वाली है।

'आंख मिचोली' की रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा हटा दिया है

निर्देशक उमेश शुक्ला अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचोली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे पहले उमेश ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। वैसे इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के एक्स हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- ‘ओह माय गॉड और 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला एक बार फिर आप सभी का दिल जीतने आ रहे हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।’

यह फिल्म 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘आंख मिचोली’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो भारतीय रस्मों वाली शादी की थीम पर आधारित है। फिल्म में दो बेमेल परिवारों के बीच होने वाले मतभेदों को दिखाया गया है। इसमें ड्रामा और इमोशंस के साथ जबर्दस्त कॉमेडी का तड़का भी दिया गया है।

फिल्म का पोस्टर भी कम दिलचस्प नहीं है। इससे फिल्म की कॉमेडी का भरपूर अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे सितारे अभिनय करते नज़र आएंगे।

फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म को जितेंद्र परमार ने लिखा है और फिल्म का संगीत सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *