न्यूयार्क में होने वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में विकास और जलवायु परिवर्तन पर होगी चर्चा

न्यूयॉर्क में विकास और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की वार्षिक बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में दुनि‍या के वि‍भिन्‍न देशों के राष्‍ट्र और राज्‍य प्रमुख शिरकत कर रहे हैं।

न्यूयार्क में होने वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में विकास और जलवायु परिवर्तन पर होगी चर्चा

सोमवार को शुरू हो रही इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों यानी एसडीजी पर शिखर सम्मेलन के अलावा 2030 तक कई योजनाओं को पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमे शांति और न्याय लाते हुए गरीबी, भूख, जलवायु परिवर्तन और असमानता की समस्‍या के समाधान सहित 17 महत्वाकांक्षाएं शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन टर्बोचार्ज कार्रवाई और फंडिंग के लिए किया है। जिसे वह मानवता के लिए “अस्तित्व संबंधी खतरा” कह रहे हैं।

एंटोनियो गुटेरेस ने सभी नेताओं से बयानबाजी छोड़कर ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम रखने के लिए ठोस योजनाओं और प्रतिबद्धता के साथ आगे आने की बात कही है। उन्होंने इस सम्बन्ध में खासकर औद्योगिक देशों के नेताओं से विशेष अनुरोध किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस औद्योगिक देशों पर विकास और जलवायु परिवर्तन के लिए फंडिंग बढ़ाने के मामले में भी दबाव डाल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में इन मुद्दों को विकासशील देशों की प्राथमिक चिंता बताया गया है। कई देश इन चुनौतियों का सामना करने के लिए गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इस दौरान कोविड महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध के चलते इन समस्याओं में इज़ाफ़ा हुआ है।

प्रतीकात्मक रूप से, यह मीटिंग पारंपरिक महासभा की मीटिंग से एक दिन पहले प्रारम्भ होती है। इस परंपरा के अनुसार मंगलवार को शुरू होने वाली इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का पहला संबोधन होगा, इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन वक्‍ता होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *