जापान में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

जापान में सीनियर सिटिज़न की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखने में आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 10 में से 1 जापानी नागरिक 80 वर्ष की आयु तक पहुँच गया है।

जापान में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ऐसा पहली बार है जब 10 प्रतिशत से अधिक जापानी 80 वर्ष या उससे अधिक की आयु तक पहुँचे हैं।

जापान के आंतरिक मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ दुनिया में बुजुर्गों की आबादी का अनुपात सबसे ज्यादा जापान में है। जापान की 29.1 प्रतिशत आबादी 65 या उससे अधिक उम्र की है। एक अन्य अनुमान के मुताबिक़ 2040 तक जापान की बुजुर्ग आबादी 34.8 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले जापान में सरकार की ओर से जारी डेटा के अनुसार यहाँ के नागरिकों की जनसंख्या में अब तक की सबसे तेज गति से गिरावट आई है, जबकि विदेशी निवासियों की संख्या यहाँ लगभग 30 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

आंतरिक और संचार मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी 1 जनवरी, 2023 के आंकड़े कहते है कि रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन वाले लोगों की संख्या दिखाने वाले डेटा के अनुसार, जापानी नागरिकों की जनसंख्या लगातार 14वें वर्ष घटी है। देश में लोगों की संख्या लगभग 800,000 गिरावट के साथ 2022 में 12.24 करोड़ हो गई थी।

आंकड़ों के अनुसार देश के सभी 47 प्रान्तों में जापानी निवासियों की संख्या में गिरावट आई है। जापान में कुल जनसंख्या घटकर 12.54 करोड़ रह गई है और इसमें लगभग 511,000 की कमी आई है।

वर्ष 2008 में जापान की जनसंख्या अपने चरम पर थी और तब से इसमें कम जन्म दर के कारण गिरावट आई है। यह पिछले साल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *