शिवराज सिंह चौहान ने तीन मंत्रियों को किया मंत्रिमंडल में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन विधायकों नारायण सिंह कुशवाह, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया है।

राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीनों राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मौजूद थे।

 

इनके साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या 29 से बढ़कर 32 हो गयी है। इनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। राज्य में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अधिकतम तीन और मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *