अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ ने किया स्वागत

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की लखनऊ आमद पर जश्न का माहौल नज़र आया। शहरवासियों ने उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका अभिनंदन किया। स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ ने किया स्वागत

आज यानी सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने होमटाउन लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा उनके परिजन और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों मौजूद रहे।

गोमतीनगर स्थित सीएमएस स्कूल में उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उनका रथ पर सवार होकर जगह-जगह अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अंतरिक्ष यात्री की पोशाक पहनकर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे।

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शुभांशु के आगमन पर कहा कि उन्होंने लखनऊ का नाम विश्वपटल पर पहुंचाया है। इसके लिए मैं पूरे लखनऊवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने जिस प्रकार से हमारे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है और अंतरिक्ष में भारत की ताकत के प्रतीक के रूप में हैं तो हम सब प्रसन्न हैं, पूरा प्रदेश आनंदित है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहली बार अपने शहर लखनऊ आए है।

शुभांशु शुक्ला के आगमन पर बृजेश पाठक ने कहा कि अपने लाल का स्वागत कर हम सभी बेहद खुश हैं। उनके आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कहि है। शुभांशु शुक्ला एयरपोर्ट से गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर जाएंगे। यहाँ उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *