विश्व मधुमेह दिवस पर लखनऊ ने इस अंदाज़ में दिया जागरूकता का सन्देश 

14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर, लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी गेट से मधुमेह जागरूकता का संदेश दिया गया। 

विश्व मधुमेह दिवस पर लखनऊ ने इस अंदाज़ में दिया जागरूकता का सन्देश

विश्व मधुमेह दिवस पर रूमी गेट को नीली रोशनी से जगमगाया गया ताकि लखनऊ भी उस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन सके जो अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) हर साल दुनिया भर में चलाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस पहल का नेतृत्व रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI), उत्तर प्रदेश शाखा के सचिव डॉक्टर अजय तिवारी कर रहे हैं। डॉ. तिवारी ने बताया कि 13 नवंबर, 2025 को शाम 5:30 बजे रूमी गेट, बड़ा इमामबाड़ा में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रोफेसर आमोद सचिन थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नीरज बोरा, विधान सभा सदस्य, उत्तर प्रदेश; श्री अनुराग मिश्रा, पार्षद, चौक; और प्रोफेसर अनुज माहेश्वरी, अध्यक्ष, RSSDI उत्तर प्रदेश शाखा शामिल थे।

 डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता के बीच यह संदेश फैलाना है कि मधुमेह कोई अभिशाप नहीं है। जागरूक जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

2025 का यह अभियान डायबिटीज एंड द वर्क प्लेस पर केंद्रित है। यह थीम मधुमेह नियंत्रण केवल ब्लड शुगर कम करने का नाम नहीं है, बल्कि संतुलित, खुशहाल और सम्मानजनक जीवन जीने का सिद्धांत है। वेल-बीइंग के स्तंभ शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल और जीवन-स्तर वेल-बीइंग है। 

इस अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक रूमी गेट से मधुमेह के बारे में जागरूकता अभियान के तहत, लोगों को मधुमेह के बारे में जानकारी देकर इसे यादगार बनाने का प्रयास किया गया है।

हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। यह लोगों के स्वास्थ्य पर मधुमेह के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मधुमेह की रोकथाम, निदान और उपचार को मज़बूत करने के अवसरों पर प्रकाश डालने का एक अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *