अखिलेश ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ मेट्रो को किया रवाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ मैट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अखिलेश ने मेट्रो का उद्घाटन करते हुये लखनऊवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बना दिया। ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया। इससे पहले सीएम अखिलेश ने मेट्रो कंट्रोल रूम में शिवपाल के साथ निरीक्षण किया था। lucknow metro

मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव,सपा प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव और अन्य नेता मौके पर मौजूद रहे। मेट्रो को चलाने वाली टीम में 97 ड्राइवर्स मौजूद हैं जिसमें 21 महिला ड्राइवर्स भी शामिल हैं।

लखनऊ मेट्रो को बनाने में 4 हजार मजदूर, 790 दिन और 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए रोजाना खर्च लगा है। इसके बाद देश में सबसे कम समय में बनने वाली मेट्रो का रिकॉर्ड बना है।

अभी आम लोगों के लिए मेट्रो की शुरुआत नहीं हुई है। अभी 2 महीने तक इसका ट्रायल चलेगा इसके बाद आम लोगों के लिए भी इसे शुरु किय जाएगा। 26 मार्च से आम लोग मेट्रो का सफर कर पाएंगे। आज मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन के मौके पर मेट्रो को महिला पायलट प्राची और प्रतिभा ने ट्रैक पर दौड़ाया।

-मेट्रो के एमडी ने मंगलवार देर रात अधिकारियों और कर्मचारियों को अचानक तलब कर मेट्रो का सिक्‍योरिटी चेक किया।
-एलएमआरसी सूत्रों ने बताया कि एमडी कुमार केशव के आदेश पर पहले सोमवार-मंगलवार मध्‍य रात्रि मेट्रो के चार कोचों को ट्रांसपोर्टनगर डिपो से निकालकर सिंगार नगर मेट्रो स्‍टेशन तक प्री ट्रायल सिक्‍योरिटी चेक के लिए दौड़ाया गया।
-इसके बाद मंगलवार-बुधवार की मध्‍यरात्रि में भी मेट्रो को 60 मीटर के स्‍पेशल स्‍पैन से पास कराया गया।
-यह पिलर लेस स्‍पैन है और सीएम की मौजूदगी में मेट्रो को इसी स्पैन पर दौड़ना है।

www.naqeebnews.com

# lucknow metro

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *