लंदन के उद्योगपति अभिषेक कुमार करेंगे फिल्मों का निर्माण

मुंबई, 10 अगस्त : किंग कुमार के नाम से मशहूर लंदन के प्रसिद्ध उद्योगपति अभिषेक कुमार स्पेनिश, फ्रेंच,इंग्लिश और हिंदी समेत 11 फिल्मो का निर्माण करने जा रहे हैं।

लंदन के उद्योगपति अभिषेक कुमार करेंगे फिल्मों का निर्माण

ऑडबॉल मोशन पिक्चर्स बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय (फ्रेंच, स्पेनिश और इंग्लिश),हिंदी समेत 11 फिल्मो का निर्माण करने जा रही है। किंग कुमार के नाम से मशहूर लंदन के प्रसिद्ध उद्योगपति अभिषेक कुमार इन फिल्मो की शूटिंग इंग्लैंड में करने वाले हैं। ऑडबॉल भोजपुरी फिल्मों का निर्माण भोजपुरी फिल्मों के अग्रणी निर्माण कंपनी आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के साथ मिल कर करेगी और इसके लिए भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-वितरक दुर्गा प्रसाद मजूमदार के साथ करार किया गया है।

अभिषेक कुमार ने कहा, “भोजपुरी फिल्में बनाने कीरुचि की वजह बहुत खास है, क्योंकि मेरा जन्म,पालन-पोषण बिहार में ही हुआ है और मैं हमेशा भूमि और मातृभाषा के लिए कुछ करना चाहता हूँ। भोजपुरी भाषा में मैं बेहतरीन फिल्मे बना कर पारंपरिक महिला दर्शको को वापस लाना चाहता हूँ, लगभग 20 करोड़ भोजपुरी भाषी होने के वावजूद इन फिल्मों के दर्शक कितने हैं ,फिल्मो का बजट क्या और अंततः व्यवसाय क्या है। हम इन्ही समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध हैं इसीलिए हमने यहाँ के सबसे बड़े आदि शक्ति एंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद मजूमदार जैसे दिग्गज निर्माता के साथ करार किया है।”

बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार ने भोजपुरी फिल्मों के कई सितारों को साइन कर लिया है जिनमे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद अकेला लल्लू,रितेश पांडे,प्रवेश लाल यादव,आम्रपाली दुबे,पूनम दुबे,सोनालिका प्रसाद समेत अन्य कलाकार शामिल हैं। धीरू यादव और चंदन उपाध्याय जैसे युवा निर्देशकों के साथ भी अनुबंध किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *