अलास्का तट के पास महसूस किये गए भूकंप के हलके झटके

मॉस्को, 19 दिसंबर : अमेरिकी राज्य अलास्का के तट के करीब शनिवार को भूकंप के हलके झटके महसूस किये गये।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र अलेउतियन द्वीप समूह के छोटे शहर सैंड पॉइंट से 91 किलोमीटर (56.5 मील) उत्तर-पश्चिम में सतह से 35.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मध्यरात्रि के बाद 12:10 बजे आया। भूकंप से किसी के भी हताहत होने या किसी तरह की क्षति की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *