ऊंची कीमत पर नीलाम हुई टाइटैनिक हादसे में बचे यात्री की लाइफ जैकेट

ब्रिटेन में आरएमएस टाइटैनिक हादसे में बची एक महिला की लाइफ जैकेट ऊंची कीमत पर बिकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह वही जैकेट है, जिसे एक यात्री ने जहाज डूबते समय पहनकर अपनी जान बचाई थी। एक सदी पुरानी इस जैकेट की कीमत इतनी ज्यादा थी कि हर कोई हैरान रह गया

एक ब्रिटिश ऑक्शन हाउस के मुताबिक, यह रेयर लाइफ जैकेट बोली शुरू होने के बाद एक गुमनाम खरीदार के हिस्से में आई। इस खरीदार ने फोन के जरिए करीब 9 करोड़ रुपये ($900,000) देकर इसे खरीद लिया।

लाइफ जैकेट लॉरा मेबल नाम की एक महिला की थी, जो फर्स्ट-क्लास केबिन में सफर कर रही थी और हादसे के समय लाइफबोट नंबर एक पर चढ़कर अपनी जान बचाने में कामयाब रही थी। खास बात ये है कि इस पर उनके और उसी लाइफबोट में मौजूद अन्य बचे यात्रियों के हस्ताक्षर भी हैं, जिससे इसकी ऐतिहासिक अहमियत और बढ़ गई।

इस नीलामी का आयोजन इंग्लैंड के डेवाइज में Henry Aldridge & Son द्वारा किया गया। यहां टाइटैनिक से जुड़ी चीजें भी बिकीं। एक लाइफबोट का सीट कुशन 3.9 लाख पाउंड में बिका, जिसे अमरीका के टाइटैनिक म्यूजियम ने खरीदा।

टाइटैनिक के डूबने से कुछ दिन पहले लिखा गया एक खास पत्र नीलामी में करीब 3 लाख पाउंड (लगभग 3.99 लाख डॉलर) में बिक गया। यह पत्र प्रथम श्रेणी के यात्री Archibald Gracie ने 10 अप्रैल 1912 को अपने परिवार को लिखा था। इस पत्र में जहाज की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा था कि यह बहुत शानदार है, लेकिन यात्रा पूरी होने के बाद ही वह सही राय देंगे।

गौरतलब है कि टाइटैनिक जहाज अप्रैल 1912 में ब्रिटेन से अमरीका जाते समय अटलांटिक महासागर में एक आइसबर्ग से टकराने के बाद डूब गयाfemale survivor of the RMS था। इस हादसे में 1,500 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी, जबकि करीब 700 लोगों को बचाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *