विंची की पेंटिंग 3 हजार Cr में नीलाम हुई, 67 साल पहले सिर्फ 4 हजार में बिकी थी

न्यूयॉर्क. विंची की पेंटिंग 3 हजार Cr में नीलाम हुई. करीब 500 साल पुरानी ईसा मसीह की एक पेंटिंग यहां 45 करोड़ 3 लाख डॉलर (2935 करोड़ रुपए) में नीलाम हुई है। इसका नाम सलवाटॉर मुंडी है। माना जाता है कि इसे मशहूर आर्टिस्ट लियोनार्दो द विंची ने बनाया था। आर्ट ऑक्शन में यह अब तक की सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने 2015 में पाब्लो पिकासो की “द वूमन ऑफ अल्जियर्स (वर्जन ओ)” पेंटिंग 1 करोड़ 79 लाख डॉलर (करीब 1170 करोड़ रुपए) में नीलाम की थी।
विंची की मशहूर 20 पेंटिंग्स में है शुमार
ऑक्शन हाउस ने कहा कि सलवाटॉर मुंडी विंची की उन 20 पेंटिंग्स में से हैं, जिनके बारे में आमतौर पर माना जाता है कि उन्होंने खुद अपने हाथ से बनाई थीं।
इनके अलावा विंची की बाकी मशहूर पेंटिंग्स म्यूजियम में रखी गई हैं और वह उनका इंस्टीट्यूशनल कलेक्शन है।
तब 3875 रुपए में बिकी थी
कहा जाता है कि सलवाटॉर मुंडी पेंटिंग पहले खो गई थी। बाद में 500 साल पहले फ्रांस के शाही परिवार को इसके राइट्स मिले।
1958 में इसे सिर्फ 45 पाउंड (आज करीब 3875 रुपए) में बेचा गया था। तब ये माना गया था कि यह पेंटिंग ओरिजनल नहीं है।
2005 में इसे 10 हजार डॉलर (6.5 लाख रुपए) में नीलाम किया गया। चार साल पहले आर्ट कलेक्शन करने वाले रूस के दमित्री ई रयाबोलोव्लेव ने यह पेंटिंग 12.7 करोड़ डॉलर (करीब 832 करोड़ रुपए) में खरीदी थी।
काफी समय तक गायब रही
1958 में इस पेंटिंग की नीलामी के बाद यह करीब 50 साल तक गायब रही। 2005 में फिर इसके बारे में पता चला।
इसकी जांच के बाद 2011 में इसे इंग्लैंड की नेशनल गैलरी ब्लॉकबस्टर लियोनार्दो एक्जिबिशन में शामिल किया गया।
20 मिनट में बिक गई पेंटिंग
नीलामी के दौरान खरीददार ने 20 मिनट तक फोन पर बात की और इस पेंटिंग के लिए 40 करोड़ डॉलर की आखिरी बोली लगाई। फीस के साथ इसकी कीमत करीब 45 करोड़ डॉलर हो गई।
हालांकि, आक्शन हाउस ने इसे खरीदने वाले का नाम उजागर नहीं किया है।
बोली जब 30 करोड़ डॉलर के पार चली गई तब ऑक्शनर जस्सी पायक्कानेन ने कहा, “यहां हम एक ऐतिहासिक पल कस इंतजार कर रहे हैं।”
विंची की सबसे मशहूर पेंटिंग है मोनालिसा
विंची की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा को माना जाता है। यह एक महिला की तस्वीर है, जिसके चेहरे पर बहुत हल्की सी मुस्कान है।
यह पेंटिंग 1503 से 1506 के बीच बनाई गई थी। इसे फ्रांस के लूविरे म्यूजियम में रखा गया है।
मोनालिसा की असली पेंटिंग सिर्फ 21 इंच लंबी और 30 इंच चौड़ी है। इसे बचाए रखने के लिए खास तरह के कांच में रखा गया है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *