उत्तराखंड में तेजी से पांव पसार रहा लवजेहाद : साध्वी प्राची

रुड़की। भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर भी लव जेहाद तेजी से पांव पसार रहा है। इसके चलते बहू, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह बात मंगलवार को रुड़की में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

मलकपुर चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर पिछले कुछ समय से लव जेहाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह बेहद गंभीर मामला है। लव जेहाद से निपटने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना ही पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो इस तरह के कार्यो में लिप्त लोगों के हौसले लगातार बढऩे रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को ही संगठित होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने लव जेहाद को रोकने के लिए लव यात्रा निकालने की जो बात कही है वह सही है। इस यात्रा से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश को भी नई दिशा मिलेगी। साथ ही लव जेहाद के नाम पर घिनौना काम करने वाले लोगों को भी सबक मिलेगा।

कहा कि विधायक संजय गुप्ता की इस यात्रा का वह समर्थन करती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति देश के साथ गद्दारी करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। वह चाहे जो कोई भी हो।

उन्होंने कहा कि रुड़की वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल का जिस तरह से नाम सामने आया है वह शर्मनाक है। यदि वह इसमें लिप्त हैं तो कानून उन्हें कठोर सजा दें। ऐसे लोगों के साथ किसी तरह की नरमी न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *