दुनिया की टॉप टेन सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में बॉलीवुड की कृति सेनन को जगह मिली है। कृति ऐसा करने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बनी है। कृति आईएमडीबी के टॉप 10 खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुई हैं।

भारतीय अदाकारा कृति सेनन ने दुनिया की टॉप टेन खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में पांचवां स्थान पर दर्ज किया है। इस मुक़ाबले में उन्होंने बॉलीवुड की कई सुंदरियों को पछाड़ा है।
2025 की टॉप 10 खूबसूरत एक्ट्रेसेस इस प्रकार से हैं-
मैकेना ग्रेस – अमरीका
जूलिया बटर्स – अमरीका
हानिया आमिर – पाकिस्तान
कृति सेनन – भारत
नैन्सी मैकडोनी – अमरीका/दक्षिण कोरिया
दिलराबा दिलमुरात – चीन
शैलेन वुडली – अमरीका
मार्गोट रोबी – ऑस्ट्रेलिया
ऐना डे अमार्स – क्यूबा/स्पेन
एमा व्हटसन – यूके
उनकी परफॉरमेंस की बदौलत आज कृति सेनन की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस के लिस्ट में हो रही है। कृति को नेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहले ही नवाज़ा जा चुका है। अब वो आईएमडीबी के टॉप 10 खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुई हैं। याद दिला दें कि कृति सेनन को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
कृति सेनन ने एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। इंजीनियरिंग के बाद कृति का फिल्मों में आने का फैसला बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें स्टार बना दियाइस समय कृति 83 करोड़ रुपए के संपत्ति की मालकिन हैं। उन्हें आखिरी बार ‘दो पत्ती’ में देखा गया था। इन दिनों वह धनुष के साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के शूटिंग में बिजी हैं।













