Skip to content
Sunday, May 24, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • नए वित्तीय वर्ष के साथ बदले इन नियमों को भी जान लीजिए
  • Marquee
  • Scrolling Box

नए वित्तीय वर्ष के साथ बदले इन नियमों को भी जान लीजिए

AuthorApril 1, 2024April 1, 202401 mins

पहली अप्रैल के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही वित्त से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव हुआ है। इसलिए इनकी जानकारी भी ज़रूरी है। आइए समझते हैं की इस वित्त वर्ष की शुरुआत में कहाँ क्या करना है।

नए वित्तीय वर्ष के साथ बदले इन नियमों को भी जान लीजिए

आज से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव हो रहा है। नए नियमों के मुताबिक़ क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करने पर अब रिवार्ड प्वाइंड नहीं दिए जाएंगे। कुछ अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर भी यह नियम 15 अप्रैल 2024 से लागू होने की उम्मीद है।

पहली अप्रैल से नेशनल पेमेंट सिस्टम के नियमों में बदलाव के तहत खाते में लॉगिन करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आवश्यक हो गया है। ऐसे में यूज़र्स के लिए इस प्रक्रिया को समझने के साथ अपडेट कर लेना ज़रूरी है।

पहली अप्रैल 2024 से फास्टैग से जुड़े नियम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। अगर आपने 31 मार्च 2024 से पहले अपने फास्टैग की केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आपका फास्टैग खाता बैंक की ओर से निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में फास्टैग खाते में मौजूद बैलेंस का इस्तेमाल करने में भी आपको समस्या हो सकती है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के नियम में भी आज से कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलाव के तहतइपीएफओ ग्राहकों को राहत मिल सकेगी। इस सुविधा के तहत अब खाताधारकों को नौकरी बदलने पर मैनुअल तरीके से अपने पुराने पीएफ बैलेंस को नए अकाउंट में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि पुराने पीएफ का बैलेंस नए अकाउंट के साथ ऑटो मोड पर ही जुड़ जाएगा।

New Rules April 2024: नया वित्तीय वर्ष शुरू; एनपीएस, फास्टैग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम बदले#NewRules #NPS #Fastag #financialyear2024 https://t.co/GRsCJdMz9s

— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 1, 2024

प्रत्येक माह की पहली तारीख़ को सरकार की तरफ से रसोई गैस के कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के कीमत की समीक्षा की जाती है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज से कमर्शियल एलपीसी सिलेंडरों की कीमतों में कटौती का एलान कर दिया है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम की गई है वहीँ पांच किलो के एफटीएल की कीमत अब 7.50 रुपये घटाई गई है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2024-25 में लोगों के लिए नई आयकर व्यवस्था में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। अपना आईटीआर दाखिल करते समय व्यक्तिगत करदाता इस व्यवस्था से बाहर निकलने का विकल्प चुन सकते हैं।

मंत्रालय द्वारा यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर जारी उन सूचनाओं के बाद दिया गया है जिसमें पहली अप्रैल से प्रभावी नई कर व्यवस्था में कुछ बदलावों का दावा किया गया है।

31 मार्च 2024 को आधार कार्ड और पैन लिंक करने की आखिरी तारीख थी। पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं होने की दशा में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है जिससे आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पैन कार्ड को दोबारा एक्टिव कराने के लिए यूज़र को 1000 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा।

Tagged: aadhar card Aadhar Pan Link Fastag account National Payment System New financial year New Rules April 2024 PAN Card Rules sbi

Post navigation

Previous: सीयूईटी परीक्षा के लिए एक बार फिर बढ़ी आवेदन की तारीख़
Next: तुर्की में स्थानीय चुनाव में राष्ट्रपति एर्दोगन की पार्टी को बड़ा झटका लगा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर लैंडिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला थाई स्काईडाइवर

May 24, 2026May 23, 2026

बाल सुरक्षा के प्रति वैश्विक जागरूकता का अभियान है अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस

May 24, 2026May 23, 2026

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में मिली कॉमेडी की डबल डोज़

May 23, 2026

वज़न और के तापमान में संबंध पर शोध के नतीजे क्या कहते हैं

May 23, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top