विदेश यात्रा में मोदी से कम नहीं ये मंत्री, 154 देश हो आए

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे अक्सर चर्चा में रहते हैं। विपक्ष भी उन पर अक्सर विदेश जाने को लेकर तंज कसता रहता है। लेकिन आप ये जानकर शायद थोड़ी हैरत हो कि पीएम मोदी की कैबिनेट में एक ऐसे भी मंत्री हैं जो उनसे भी ज्यादा विदेश दौरा कर चुके हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू एक अन्य केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को एक अनौपचारिक बातचीत में बताया कि मोदी सरकार के 30 महीने के कार्यकाल में वो अब तक 154 देशों का आधिकारिक दौरा कर चुके हैं। गृह राज्य मंत्री ने अपने साथी मंत्री से ये भी कहा कि ये बस वक्त की बात है लेकिन वो दुनिया के सभी 193 देशों का दौरा करेंगे। kiran rijiju foreign trip

kiran rijiju foreign trip

इसी महीने मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय ने फैसला किया है कि वह मंत्रियों को विदेशी दौरों पर भेजेगी। इसके लिए प्लान यह है कि हर मंत्री को दो देशों के दौरे पर भेजा जाएगा। इस तरह सरकार उन 68 देशों को कवर करेगी जिसमें मौजूदा सरकार का कोई प्रतिनिधि अबतक नहीं गया है। यह काम इस साल के अंत तक पूरा करने के बारे में सोचा गया है। कौन मंत्री किस डेट को जा सकता है यानी वह कब फ्री हैं इसके बारे में भी जानकारी मांगी गई है। एक सीनियर अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सभी मंत्री यूएस, इंग्लैंड, चीन, जापान, जर्मनी जैसे देश जाते रहते हैं लेकिन पीएम चाहते हैं कि वे मंत्री दूसरे देश भी जाएं जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिश्ते मजबूत हों। वहीं पीएम मोदी 190 देशों में से 46 देश घूम चुके हैं। अब वह चाहते हैं कि उनकी सरकार के बाकी मंत्री उनका साथ दें।

हाल ही में एक आरटीआई से जानकारी सामने आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान अब तक 37.22 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राजग सरकार के गठन के बाद से मोदी 16 देशों के दौरे पर जा चुके हैं।आरटीआई के अनुसार सभी विदेशी दौरों में प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा सबसे महंगा रहा। वहां किराए की कारों पर कुल 2.40 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास ने प्रधानमंत्री के ठहरने के लिए 5.60 करोड़ रुपए खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे महंगे दौरे की श्रेणी में अमेरिका, जर्मनी, फिजी, और चीन का स्थान आता है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी का सबसे सस्ता दौरा भूटान का रहा। वहां सिर्फ 41.33 लाख रुपए खर्च हुए। kiran rijiju foreign trip

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *