खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर का अनावरण 7 जनवरी को

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वें संस्करण के शुभंकर और एंथम का अनावरण सात जनवरी को हेागा। भोपाल में इसका अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

तेरह दिन तक 27 खेल नौ शहरों के 23 गेम वेन्यू में कराए जायेंगे। इसमें करीब 6 हजार खिलाड़ी, 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स शिरकत करेंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग दो हजार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में सात जनवरी को मस्कट लांच किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थी, खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ी सहित सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया कि खेलो इंडिया की मेजबानी का मौका प्रदेश को मिलना इस आयोजन को सफल और यादगार बनाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। इनमे से साइकिलिंग गेम दिल्ली में होगा। इन खेलों में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी को खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण में शामिल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *