संयुक्त प्रेस वार्ता में बोले खड़गे- ‘4 जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज लखनऊ में हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उन्होंने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया।

संयुक्त प्रेस वार्ता में बोले खड़गे- '4 जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा'

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ मजबूत स्थिति में है और चार जून के बाद सरकार बनाएगा।

प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 79 लोकसभा सीटें जीतेगा, और सिर्फ एक सीट पर ही मुकाबला है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ मजबूत स्थिति में है।

आगे उन्होंने पूरे विश्वास के साथ यह भी कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय कर दी है। चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन नई सरकार बनाने जा रहा है।”

वार्ता के दौरान सत्ता से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ताकत की बात करते हैं, लेकिन वह बार-बार संविधान बदलने की बात करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?

खड़गे ने कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव हैं, सबके हक को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को बचाने के लिये सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना हैं तो सबको एकजुट होना पड़ेगा।

अपने बयान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव बताया और यह भी कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ, गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां हैं। दूसरी तरफ, अमीरों के पक्ष में खड़े होने वाले लोग हैं।

अपनी लड़ाई को गरीबों की लड़ाई बताते हुए उन्होंने ऐसे लोगों का हवाला दिया, जिन्हें खाना नहीं मिलता और नौकरी नहीं मिलती। इस पर उनका कहना था कि हमारा गठबंधन देश में फैली बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *