सियासी लोग चुनाव जीतने के लिए मज़हब का इस्तेमाल करते हैं- शबाना आज़मी

ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने उन नेताओं की आलोचना की है जो राजनीतिक लाभ के लिए मज़हब का इस्तेमाल करते हैं।

सियासी लोग चुनाव जीतने के लिए मज़हब का इस्तेमाल करते हैं- शबाना आज़मी

ब्रिटिश टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सीनियर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा कि भारत में नेता राजनीतिक लाभ के लिए मज़हब का इस्तेमाल एक साधन के रूप में करते हैं जो गलत है।

अभिनेत्री शबाना आजमी ने स्काई न्यूज को बताया कि दुनिया भर में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसकी “हर परिस्थिति में रक्षा” की जानी चाहिए।

टेलीविज़न को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में भी राजनीति में धर्म का इस्तेमाल होता है लेकिन भारत में ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

शबाना आजमी ने आगे कहा कि लोगों को ऐसे राजनेताओं को पहचानना चाहिए जो धर्म का इस्तेमाल करते हैं न कि उनका समर्थन करते हैं। धार्मिक पहचान मानव जीवन के कई पहलुओं में से एक है और इसके आधार पर भेदभाव और नफरत पैदा नहीं की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *