कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

पंडित बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को अंतिम सांस ली। उनकी मौत की जानकारी उनके पोते स्वर्ण मिश्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज निधन से लखनऊ की ड्योढ़ी सूनी हो गई है। कथक की गौरवशाली परंपरा को सारे संसार में ख्याति दिलाने वाले महाराज की मृत्यु एक अपूर्णीय क्षति है।

पंडित बिरजू महाराज की मौत पर गायक अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनको शांति मिले।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *