पत्नियों के व्रत के बाद भी दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है ‘भारतीय पतियों’ की उम्र

आज ‘करवाचौथ’ का त्योहार है. इस त्योहार पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 58 करोड़ 64 लाख महिलाएं हैं. जिनमें से आधी से ज्यादा शादीशुदा हैं. यानी भारत में करीब 30 करोड़ महिलाएं शादीशुदा हैं.

इस आधार पर कह सकते हैं कि भारत में करोड़ों महिलाओं ने आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा होगा. करवाचौथ ही नहीं तीज, वट सावित्री जैसे और भी कई त्योहार हैं जिनमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. लेकिन व्रत रखे जाने की सदियों पुरानी परंपरा बावजूद भारत में पतियों की उम्र दुनिया भर के पतियों के मुकाबले लंबी नहीं हो पाई है.

दुनिया में सबसे ज्यादा जीते हैं जापानी
2017 में जापान की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 68 लाख है. जिनमें कुल 6 करोड़ 18 लाख पुरुष हैं. जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 50 साल की उम्र (फर्टिलिटी की उम्र तक) हर 4 में से 1 यानी एक चौथाई जापानियों की शादी नहीं होती. यानी जापान में कुल पति 4 करोड़ 6 लाख हैं. दुनिया भर में लोगों की औसत आयु सबसे ज्यादा जापान में है. वैसे यहां लगभग सारे ही लोग 83 साल से ज्यादा जीते हैं लेकिन मर्दों की औसत उम्र करीब 81 साल है. महिलाओं की औसत उम्र यहां 86 साल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *