कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान और 13 मई को आएंगे नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तिथि का एलान कर दिया है। यहाँ 10 मई को एक चरण में चुनाव कराए जायेंगे। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। यहाँ 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान और 13 मई को आएंगे नतीजे

मुख्य चुनाव से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक राज्य में कुल 5,21,73,579 मतदाता हैं। इस बार राज्य में नए वोटर्स के रूप में 9.17 लाख नए वोटर शामिल हुए हैं जबकि शताब्दी पूरी कर लेने वाले मतदाता की संख्या 16 हजार से ज्यादा है। जिन वोटर्स की आयु 80 वर्ष से ज्यादा है उन्हें घर से वोट करने की सुविधा है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें में पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। यहाँ कांग्रेस ने 80 सीटों पर जबकि जेडीएस ने 37 सीटों पर कामयाबी पाई थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक़ कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। यहाँ 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे जबकि 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात किये जायेंगे। इसके अलावा 1320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *