देशभक्त फौजी के जज़्बात लिए कंगना की ‘तेजस’ रिलीज़ को तैयार

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभा रही हैं।

देशभक्त फौजी के जज़्बात लिए कंगना की 'तेजस' रिलीज़ को तैयार

‘तेजस’ फिल्म में कंगना के फर्स्ट लुक ने इसे खूब शोहरत दी है। अब फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

कंगना रनौत ने ‘तेजस’ के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने इस फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है। जिसमें पहले पोस्टर में वह एक फाइटर प्लेन के सामने वर्दी पहने मौजूद हैं। दूसरे में कंगना एक आर्मी की गाड़ी के सामने नार आ रही हैं। इस रोमांचकारी सीन में गाड़ी पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई है।

इन पोस्टर्स को साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है- “हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी का सम्मान! तेजस, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करने के साथ गर्व की भावना जगाने का प्रयास किया गया है जो चुनौतियों का सामना करते संघर्ष के साथ देश की रक्षा करते हैं।

फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी ने किया है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *